फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mayor Election: कौन हैं आप पार्षद शैली ओबरॉय जिन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर जीता चुनाव

Wed, 22 Feb 2023 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज का मेयर चुनाव शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर आए फैसले की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हो सका। जानिए कौन हैं शैली ओबरॉय जिन्हें आम आदमी पार्टी ने इतने अहम पद के लिए चुना....
विज्ञापन
शैली ओबरॉय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में साल 2022 में परिसीमन के बाद हुए नगर निगम के चुनाव के लगभग डेढ़ महीने बाद 22 फरवरी यानी आज हुए मेयर के चुनाव में आप पार्षद शैली ओबरॉय ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को हराकर यह जीत हासिल की। शैली को चुनाव में 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता को इस चुनाव में 116 वोट मिले। कांग्रेस के 9 पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया। आज का मेयर चुनाव शैली ओबरॉय की सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर आए फैसले की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से हो सका। जानिए कौन हैं शैली ओबरॉय जिन्हें आम आदमी पार्टी ने इतने अहम पद के लिए चुना....

वार्ड नंबर 86 की हैं पार्षद

आप के टिकट पर शैली ओबरॉय ने दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद का चुनाव लड़ा औ सफलता हासिल की। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। उन्होंने पीएचडी तक की पढ़ाई की है। वह पहली बार पार्षद चुनी गईं और पहली बार में ही वह मेयर भी बन गईं। चुनाव आयोग के अनुसार शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शैली इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(एसओएमएस), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) से दर्शनशास्त्र में पीएचडी की है। शैली कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सर्वश्रेष्ठ पेपर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी हैं और उन्होंने आईसीए सम्मेलन में स्वर्ण पदक भी जीता है। शैली ओबरॉय की यह जीत कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्होंने 15 साल से निगम की सत्ता में काबिज भाजपा को अपदस्थ किया है।

जीत के बाद बोलीं ये बात

जीत के बाद शैली ओबरॉय ने कहा, मैं यकीन दिलाती हूं कि मैं यह सदन सांविधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा को बनाए रखते हुए इसकी सुचारू कार्यवाही चलने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें