फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Mayor Election: आज मिल जाएगा नया मेयर, आप के पीछे हटने से दिलचस्प हुआ मुकाबला; मैदान में भाजपा-कांग्रेस

Fri, 25 Apr 2025 01:43 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा ने मेयर पद के लिए नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए उप नेता प्रतिपक्ष जयभगवान यादव को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
Delhi Mayor Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। इस बार का चुनाव विशेष रूप से दिलचस्प है, क्योंकि सत्तारूढ़ आप ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाया है। साथ ही, चुनाव प्रक्रिया से बहिष्कार भी कर दिया है। दोनों पदों के लिए विपक्षी दल भाजपा व कांग्रेस के पार्षदों के बीच मुकाबला है, लेकिन कांग्रेस से काफी अधिक वोट होने से भाजपा उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा ने मेयर पद के लिए नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए उप नेता प्रतिपक्ष जयभगवान यादव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ पार्षद मनदीप सिंह को मेयर व युवा पार्षद अरिबा खान को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। 

यह भी पढ़ेंः फार्म हाउस में पाप: 11 साल की बेटी के हाथ पैर बांध मां से दुष्कर्म, पति गया था बिहार; दीवार फांदकर आया पड़ोसी

एमसीडी सदन में भाजपा के पास 135 वोट हैं, जबकि कांग्रेस के पास केवल आठ वोट हैं। आप के पास 119 वोट हैं, लेकिन चूंकि उसने चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है, इसलिए यह मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह गया है। 
विज्ञापन

मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव में लोकसभा के सातों व राज्यसभा के तीनों सांसदों और विधानसभा की ओर से मनोनीत किए जाने वाले 20 प्रतिशत (14) विधायकों को भी मतदान करने का अधिकार है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए भाजपा की वरिष्ठ पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें