उधर, आप नेता और पार्टी विधायक आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव जल्द से जल्द सुनिश्चित करने की अपील की थी। बाद में आप की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने मेयर का चुनाव कराने में हो रही देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अब महापौर के चुनाव के लिए सदन का तीसरा सत्र सोमवार को होना है। निकाय चुनाव चार दिसंबर को हुए थे और वोटों की गिनती सात दिसंबर को हुई थी। आम आदमी पार्टी (आप) चुनावों में एक स्पष्ट विजेता के रूप में उभरी थी, उसने 134 वार्ड जीते और नगर निकाय में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया। भाजपा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 104 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस ने 250 सदस्यीय नगरपालिका सदन में नौ सीटों पर जीत हासिल की थी।