फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक संक्रमित राज्यों की सूची में दूसरे नंबर पर आ सकती है दिल्ली  

Sun, 07 Jun 2020 08:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • 9 दिन में मिले 11 हजार से ज्यादा संक्रमित
  • संक्रमितों की संख्या 27000 के पास
  • अगर संक्रमण दर की रफ्तार यही रही तो आने वाले दो से तीन दिन में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन जाएगा
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से फैल रहा है। बीते 9 दिन में 11 हजार से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। अगर संक्रमण दर की रफ्तार यही रही तो आने वाले दो से तीन दिन में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ,अब तक संक्रमितों की संख्या 26,344 हो गई है। वहीं, सक्रिय मामले भी 15 हजार से ज्यादा हैं। महाराष्ट्र के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस राजधानी में है। 

वही, कुल संक्रमितों के मामले में दिल्ली तीसरे स्थान पर है। यहां रोज औसतन 1200 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। अगर इसी तरह संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता रहा तो दिल्ली तमिलनाडु को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


बीते 9 दिन में आए मामले 
तारीख :   मामले 
28 मई     1024 
29 मई   1105 
30 मई     1163 
31 मई  1295 
1 जून    990 
2 जून  1298 
3 जून   1513
4 जून   1359
5 जून-  1330 
 कुल : 11,077 

कोरोना के संक्रमण वाले टॉप पांच राज्य
 राज्य:  मामले 
महाराष्ट्र - 80229 
तमिलनाडु - 28,694 
दिल्ली -  26,344
 गुजरात-  19,904 
राजस्थान-10084 
( नोट- स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए आंकड़े) 

दिल्ली में अब तक 27,654 संक्रमित
मालूम हो कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 1320 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,654 हो गई है। राजधानी में शनिवार को 349 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 10,664 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 761 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अभी 16229 सक्रिय मामले हैं। वहीं आज से डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कोरोना वायरस जांच केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक आदेश जारी कर सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि कोई भी मरीज जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं या वे मध्यम और गंभीर परिस्थिति में हैं, उनको इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता की उनके पास कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें