फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चचेरे भाई से छिपकर की शादी, तकरार पर युवती ने कर ली खुदकुशी; आखिरी मैसेज में लिखा- बस एक बार कॉल उठा लो

Sat, 05 Apr 2025 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। 18 साल की एक युवती को चचेरे भाई से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने छिपकर शादी कर ली, लेकिन कुछ माह से दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इससे परेशान युवती प्रीति ने वीडियो बनाकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि प्रीति पति के उसके नंबर ब्लॉक करने से परेशान थी। परिवार का आरोप है कि मामले को दबाया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 23 मार्च को पुलिस को डीडीयू अस्पताल से एक युवती के फंदा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। मृतका की पहचान डाबड़ी निवासी 18 साल की प्रीति कुशवाहा के रूप में हुई।

प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि प्रीति निजी कंपनी में काम करती थी। 23 मार्च को माता-पिता व भाई-बहन घर से बाहर गए थे। इस दौरान उसने फंदा लगा लिया। परिवार वाले जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला। उन्हें लगा कि प्रीति सो रही है। उसका भाई सीढ़ी लेकर आया और अंदर गया। उसने प्रीति को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद परिवार वाले फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने प्रीति को मृत घोषित कर दिया। डाबरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


फोटोग्राफ के जरिये शादी का पता चला
परिवार वालों को मिले कुछ फोटो के जरिये पता चला कि प्रीति दूर के चचेरे भाई राजेश (बदला हुआ नाम ) से प्यार करती थी और उससे शादी कर ली थी। परिवार का आरोप है कि राजेश को उसकी खूबसूरती पर शक था। वह कहता था कि अगर कोई और उसे पसंद कर लेगा, तो उसका क्या होगा। प्रीति ने उसे भरोसा दिलाने के लिए लंबे बाल कटवा दिए। बाद में पता चला कि कुछ माह पहले इनके बीच विवाद हुआ और राजेश ने उसके फोन को ब्लॉक कर दिया था, जिससे प्रीति तनाव में थी और उसने यह कदम उठा लिया।

कब मिलेगा इंसाफ : मां
प्रीति की मां अनीता कुशवाहा ने बताया कि उसकी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा। उनके पास मैसेज और फोटो सबूत के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

मैसेज भेजा-बस एक बार काॅल उठा लो
अनीता ने बताया कि जब प्रीति को फंदे से नीचे उतारा तो उसकी बहन ने मोबाइल को उसके फिंगर प्रिंट से खोला। प्रीति ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो में वह खुद को फंदा लगाकर जान देती हुई दिखाई दे रही है। अनीता ने बताया कि उसकी बेटी ने अंतिम कॉल राजेश को की थी। फोन ब्लॉक होने की वजह से उसने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने लिखा था कि बस एक बार काॅल उठा लो। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें प्रीति की मौत से पहले शादी करने के बाद में पता नहीं था। मौत के अगले दिन प्रीति की सहेली ने उन्हें कुछ मैसेज के स्क्रीनशाॅट व फोटो भेजे। इससे पता लगा कि दोनों ने शादी कर ली थी। एक फोटो में राजेश प्रीति की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें