फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके रह रही पत्नी के चेहरे, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले कर पति हुआ फरार

Mon, 30 Sep 2019 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली के पालम इलाके में युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण अलग रह रही पत्नी पर चाकू से हमला किया और फरार हो गया। महिला की बहन ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी को रविवार को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की बहन सारथी ने बताया कि वह नसीरपुर रोड मंगलापुरी मेें रहती है। इसके पास ही उसकी मां का भी घर है। वहां उसकी बहन भारती अपने दो बच्चों के साथ रहती है।

भारती का पति लखन से कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसलिए दोनों अलग रह रहे थे। शनिवार रात करीब आठ बजे लखन पत्नी के पास पहुंचा। किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। लखन ने भारती पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


उसने भारती के चेहरे, गर्दन और पीठ पर ताबड़तोड़ हमले किए और बुरी तरह घायल कर फरार हो गया। पुलिस को जांच में पता चला कि लखन को शराब पीने का लत थी। इसे लेकर दंपती के बीच विवाद होता था। भारती नाराज होकर मां के घर आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें