फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सड़क पर थूकने को लेकर हुए झगड़े के बाद व्यक्ति की मौत, एक गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
मौजूदा हालात में कोरोना संक्रमण ने सार्वजनिक स्थल पर थूकने को इतना गंंभीर मुद्दा बना दिया है कि इसे लेकर देश की राजधानी में कुछ लोगों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली में सार्वजनिक स्थल पर थूकने को लेकर दो लोगों के बीच हुई लड़ाई के बाद 26 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान भाई वीर सिंह मार्ग, कर्नाटक संगीत सभा के निवासी अंकित के रूप में हुई है। वह एक चालक के तौर पर यहां काम करता था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को अंकित ने मंदिर मार्ग इलाके में प्रवीण नामक एक व्यक्ति के थूकने पर आपत्ति जताई और उनके बीच बहस हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में बुधवार को, मध्य दिल्ली में शहीद भगत सिंह कॉम्प्लेक्स में दोनों के बीच लड़ाई हो गई। पुलिस को रात 8.30 बजे घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, अंकित और राजा बाजार निवासी 29 वर्षीय नेटवर्क इंजीनियर प्रवीण के बीच थूकने के मुद्दे पर लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों घायल हो गए और उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।

डीसीपी ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये थे। बाद में, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण अंकित की मौत हो गई। सिंघल ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें