फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने पत्नी के प्रेमी को मारने के लिए दी सुपारी, कीमत में दिया कुछ ऐसा पुलिस भी हैरान

Mon, 29 Jul 2019 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शक इंसान से क्या-क्या करवाता है ये कह पाना मुश्किल है, कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली के एक शख्स के साथ। उसने शक के चक्कर में कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका पड़ोस में रहने वाले व्यापारी के साथ अफेयर था।

विज्ञापन


इसी शक के आधार पर पति ने पड़ोसी को मरवाने के लिए कॉन्ट्रैक्ट किलर को सुपारी दी और एक महंगी पिस्टल भी खरीदकर दी। बताया जा रहा है कि पिस्तौल की कीमत 6 लाख रुपये थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलर कुलवीर डागर को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली है।

बताया जा रहा है कि मामला 23 जुलाई का है। इस दिन हरी नगर में डागर ने एक व्यापारी पर बंदूक चलाई लेकिन वह चूक गया और व्यापारी बच गया। क्राइम ब्रांच को पता चला जिसके बाद वह गिरफ्तार हुआ। डीसीपी जॉय टिर्कि ने बताया कि डागर को बंदूक और दो गोलियों के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूछताछ में कुलवीर डागर ने खुलासा किया कि उसे सोनू पंडित ने व्यापारी को मारने की सुपारी दी थी। पंडित ने डागर को बेरेटा पिस्टल दी थी। उसने बताया कि वही सुपारी की कीमत थी। हालांकि डागर अपने मकसद में कामयाब न हो सका और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें