फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश प्रतिमा विसर्जन करते वक्त फिसला पांव, नहर में बहा युवक, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीर

Sat, 22 Sep 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
visarjan
विज्ञापन
दिल्ली से करीब और यूपी के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गंगनहर में एक युवक के डूबने की बात सामने आई। दरअसल गांव अठसैनी स्थित मध्य गंग नहर में गणपति विसर्जन करने गया एक युवक नहर में गिर गया।
विज्ञापन


जैसे ही मोहित नहर में गिरा उसके साथियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मोहित का सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया। एक ओर जहां गोताखोर उसे ढूंढ रहे थे वहीं ये खबर पाकर युवक के परिवार में कोहराम मच गया।

गौरतलब है कि यह युवक जगतपुरी स्थित राधे श्याम कॉलोनी का रहने वाला था। इस कॉलोनी में दस दिन पहले गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार दोपहर को मोहित अपने साथियों के साथ गणेश विसर्जन के लिए आया था।
विज्ञापन


ट्रक से गणेश प्रतिमा लेकर गंगनहर पहुंचे मोहित और उसके साथी जैसे ही ट्रक से प्रतिमा का विसर्जन करने लगे वैसे ही मोहित का पांव फिसल गया और मूर्ति के साथ वह भी नहर में गिर गया।

मोहित के नहर में गिरते ही उसके साथी डर के मारे चिल्लाने लगे। सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत वहां पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में मोहित को तलाश कराया। एसडीएम ज्योति राय, क्षेत्राधिकारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


नहर में ज्यादा पानी होने के साथ पानी की गति तेज होने की वजह से युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। नहर में निरंतर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें