दिल्ली का एक 30 वर्षीय शख्स जबबार में गया था तो उसने सोचा था कि आज वो एक अच्छी ड्रिंक पीकर मूड बनाएगा लेकिन अंत में जो उसके साथ हुआ वो किसी के लिए भी एक बुरे सपने से भी बुरा होगा। उस बार में जाने के बाद उस शख्स का पेट अब किसी 'किताब की तरह खुल' गया है।
दरअसल उस शख्स ने एक बहुत ही आकर्षक कॉकटेल पी थी जिसमें से सफेद धुआं निकल रहा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि उसे ये ड्रिंक धुआं खत्म होने के बाद पीना है और वो उसे एक बार में ही खत्म कर गया।
फिर जो हुआ वह उस शख्स के बर्दाश्त के बाहर था। उसे असहनीय दर्द शुरू हो गया और उसका पेट फूलने लगा यही नहीं सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। उस शख्स को तुरंत गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।