दिल्ली के मदनगीर के भूमिया चौक से बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। कुछ लोगों ने एक शख्स की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया है कि कुछ लोगों ने एक शख्स पर चाकू से वार दिए, जिसके बाद आनन फानन उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच चल रही है।