लोकतंत्र के महापर्व में दिल्ली की जनता ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया है। मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान में भाजपा आगे रही और दोपहर से शाम पांच बजे तक सभी चरणों के रुझानों में भाजपा दिल्ली में क्लीन स्वीप करने जा रही है। सभी सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।
चांदनी चौक:
हर्षवर्धन
भाजपा की 141183 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 136320 वोट से हुई थी जीत।
पूर्वी दिल्ली:
गौतम गंभीर
346461 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 190463 वोट से हुई थी जीत।
नई दिल्ली:
मीनाक्षी लेखी
भाजपा की 239619 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 162708 वोट से हुई थी जीत।
उत्तर पूर्वी दिल्ली:
मनोज तिवारी
भाजपा की 346998 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 144084 वोट से हुई थी जीत।
उत्तर पश्चिम दिल्ली:
हंसराज हंस
भाजपा की 509241 वोटों से आप प्रत्याशी गुग्गन सिंह पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 106802 वोट से हुई थी जीत।
दक्षिणी दिल्ली:
रमेश बिधूड़ी
भाजपा की 331207 वोटों से आप प्रत्याशी राघव चड्ढा पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 107000 वोट से हुई थी जीत।
पश्चिमी दिल्ली:
प्रवेश वर्मा
भाजपा की 503213 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा पर बढ़त।
2014 लोक सभा चुनाव में भाजपा की 268586 वोट से हुई थी जीत।
दिल्ली की सात सीटों पर अब तक हाल
दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
नार्थ वेस्ट दिल्ली
Cong-राजेश लिलोठिया- 9725
BJP- हंसराज हंस- 33439
AAP- गुगन सिंह - 11159
हंसराज हंस उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से आप के गुग्गन सिंह 22280 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी शीला दीक्षित से 13061 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल से 16674 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के परवेश वर्मा कांग्रेस के महाबल मिश्रा से 20239 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी 3031 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन पीछे चल रहे हैं जबकि दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पंकज सिंह हैं।
शीला दीक्षित को पछाड़ मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से आगे निकले।
हंस राज हंस उत्तर पश्चिमी दिल्ली से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर आप गुग्गन सिंह हैं।
चांदनी चौक से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल और उनके बेटे मुदित अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम की सील टूटने और मतगणना में धांधली का आरोप लगाया।
दिल्ली की सात सीटों में से 6 पर भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 1 पर आगे है।
दक्षिण दिल्ली से भाजपा के रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से परवेश साहिब सिंह वर्मा आगे चल रहे हैं। इन दोनों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघव चड्ढा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा हैं।
दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में मतगणना का दृश्य।
कवि और आप नेता कुमार विश्वास को भी नतीजों का इंतजार है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, उत्सुकतापूर्वक टीवी खोल कर बैठा हुआ हूँ क्योंकि हर भारतीय की तरह मेरे लिए भी मतगणना की तात्कालिकता पिछले पांच साल के धैर्य और अगले पांच साल की परीक्षाओं का द्योतक है। वहीं इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट कर एक कविता लिखी थी जो आप नीचे ट्वीट में पढ़ सकते हैं...
नतीजों से पहले ही पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष व नई दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस जीतेगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी पीएम बनेंगे। दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई है।
दिल्ली की सातों सीटों पर मैदान में 164 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज होगा। मतगणना के दौरान 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगाहें ईवीएम पर टिकी होंगी। एक मतदान केंद्र पर औसतन 70-80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित तमाम मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके। मतदान के दौरान दिल्ली की सातों सीटों पर करीब 84 लाख वोट डाले गए।