Delhi Liquor Scam: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इस स्टिंग ऑपरेशन में शराब घोटाले की बेहद गंभीर सच्चाई सामने आई है। केजरीवाल सरकार को इसकी व्यापक जांच करानी चाहिए...
दिल्ली प्रदेश भाजपा के सभी आठ विधायक सीबीआई को पत्र लिखकर शराब नीति के मामले में सामने आए 'स्टिंग ऑपरेशन' के वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच करने की मांग करेंगे। भाजपा ने कहा है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का रवैया देखते हुए लगता है कि इतना स्पष्ट प्रमाण सामने आने के बाद भी वह अपने आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी, लिहाजा सीबीआई को इस स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच करनी चाहिए। उक्त वीडियो में शराब मामले में हुए भ्र्ष्टाचार के एक आरोपी के पिता शराब लाइसेंस देने के बदले में दिल्ली सरकार को अवैध धन देने की बात स्वीकार करते हुए दिखाई पड़े थे। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि इस स्टिंग ऑपरेशन में शराब घोटाले की बेहद गंभीर सच्चाई सामने आई है। केजरीवाल सरकार को इसकी व्यापक जांच करानी चाहिए। उनके ऐसा न करने पर उन्हें सीबीआई से इसकी मांग करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं, जो सत्ता में रहते हुए लोगों से भ्रष्टाचार का वीडियो बनाने की बात कहते थे, लेकिन आज जब स्वयं उनके मंत्रियों के विरुद्ध स्टिंग ऑपरेशन सामने आ चुका है, केजरीवाल उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाले व्यक्ति की सच्चाई सामने आ गई है।