सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को पूरे देश में उजागर किया। इस बात का सच पूरे देश के सामने रखा कि कैसे ईडी अपनी संस्था और ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। जब उन्हें (ईडी) को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो उससे उन्होंने गलती मानी और अब मेरे सहयोगियों के पीछे पड़ गए हैं।
संजय सिंह आगे कहते हैं कि आज सुबह मामूल चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी हुई। मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी भी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो तुम्हारे सामने न झुकेंगे न रुकेंगे और न ही मोदी सरकार के इस हथकंडे के आगे। साथ ही कहा कि आपसे लड़ेंगे और आपको उजागर करेंगे।