फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने दी इफ्तार पार्टी, जानें क्यों एलजी को नहीं दी दावत

Sun, 10 Jun 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
lg anil
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी दी। इसमें उप-राज्यपाल अनिल बैजल न्योता नहीं दिया। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन के अलावा अन्य विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

lg
इस पार्टी में कोई बीजेपी का विधायक भी नहीं गया था। गोयल ने बताया कि बीते साल उप-राज्यपाल को रोजा इफ्तार पार्टी के लिए न्योता भेजा था, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने इसका कोई कारण भी नहीं बताया तो मैंने इस साल उन्हें न्योता नहीं भेजना का फैसला लिया।

बता दें कि बीते बुधवार को गोयल ने सदन में उठाए गए सवालों का अधिकारियों द्वारा लिखित जवाब मुहैया कराने में विफल रहने की तुलना ‘अघोषित आपातकाल’ से की और इस स्थिति के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें