इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लाइबेरिया के एक नागरिक को 15.21 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी में गिरफ्तार किया गया है। यह कोकीन कैप्सूल के रूप में थी। आरोपी ने इसके 60 कैप्सूल निगल लिए थे। वह इथोपिया से कतर होते हुए दिल्ली पहुंचा था।
जांच के बाद उसके पेट से कोकीन के 60 कैप्सूल बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी 20 सितंबर को इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से कतर के दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ड्रग्स के ये कैप्सूल उसने निगल लिए थे।