फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर होगी छुट्टी : दिल्ली के LG ने आतिशी को लिखा था पत्र, CM ने सात नवंबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

Sat, 02 Nov 2024 12:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा।
 
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना और मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर सात नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था, इस पर मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर जानाकरी दी कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सात नवंबर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, ताकि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें।

विज्ञापन




बता दें कि सात नवंबर को छठ पर्व है और इसको ध्यान में रखकर राज्यपाल सार्वजनिक छुट्टी घोषित किए जाने की फाइल जल्द से जल्द भेजने को लेकर आतिशी को पत्र लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में उपराज्यपाल ने लिखा था, कुछ ही दिनों में हम छठ मना रहे होंगे। आस्था का यह महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्ताचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है। 

इस साल सात नवंबर को पड़ने वाला यह दिन पहले से प्रतिबद्ध अवकाश के रूप में घोषित है। मेरा आग्रह है कि सरकार सात नवंबर को पूर्णकालिन अवकाश के रूप में घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित की जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें