उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को निसंतान दंपतियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के सभी 11 जिलों में मेडिकल बोर्ड के गठन को अनुमति दे दी है। यह मेडिकल बोर्ड सरोगेसी (रेगुलेशन) कानून 2021 के तहत लोगों को सरोगेसी कराने में सहायक होगा।
उपराज्यपाल के इस फैसले से निसंतान दंपती कानूनी रूप से सरोगेसी करा सकेंगे और जरूरी परामर्श व मेडिकल हेल्प भी मिल सकेगी।