फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मणिपुर के उग्रवादी संगठन का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी; मंसूबों की पड़ताल शुरू

Thu, 28 May 2026 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उसकी गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली में किसी विशेष बैठक के लिए आया था। उसके मंसूबों की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
संयुक्त सफलता के बाद एजेंसियां सतर्क। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के सरगना हाओबिजम दिलीप सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली में किसी विशेष बैठक के लिए आया था। उसके मंसूबों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साझा अभियान में दिल्ली सिंह को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर उसे मणिपुर के काकचिंग ले जाया गया। वहां उसकी निशानदेही पर एक एके-47, अमोघ व एम-5 राइफल, भारी मात्रा में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दिलीप सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह दिल्ली में किन लोगों से मिलने आया था और मकसद क्या था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें