फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 12वीं की छात्रा का जला शव बरामद: बहन के बयान से उठे सवाल, भाभी की बात कर रही सबसे ज्यादा हैरान

Sat, 24 Oct 2026 05:36 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद की है। यह बात भी सामने आ रही है कि बैग से तीन पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
दिल्ली में 12वीं की छात्रा ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में शनिवार को 12वीं की 18 वर्षीय छात्रा की जली हुई हालत में मौत का हैरान करने वाला मामला सामने आया। छात्रा का शव स्कूल परिसर में गार्ड रूम के पीछे मिला। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा हैरान छात्रा की बहन है, जो शनिवार सुबह उसे स्कूल छोड़कर आई थी। बहन का कहना है कि उस समय छात्रा बिल्कुल सामान्य थी। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद ऐसा कुछ हो जाएगा।

विज्ञापन


Trending Videos

‘स्कूल छोड़ा तो बिल्कुल नॉर्मल थी बहन’
छात्रा की बहन के मुताबिक, वह सुबह उसे स्कूल छोड़ने आई थी। उस समय उसकी बहन नॉर्मल लग रही थी। इसके बाद वह अपने काम में लग गई। दोपहर करीब 12:40 बजे परिवार को फोन आया और स्कूल में हुई घटना की जानकारी मिली। यह खबर सुनते ही परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। बहन ने बताया कि जब उसने छात्रा को देखा तो उसका चेहरा बुरी तरह झुलसा हुआ था। उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ, जिसके बाद उसकी बहन की जान चली गई।

भाभी बोली- मुझे किसी ने नहीं बताया, खुद पहुंची यहां
छात्रा की भाभी ने बताया कि मृतका 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार को घटना की कोई सूचना नहीं दी गई थी, वह खुद उसे ढूंढते हुए स्कूल पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि जब स्कूल का समय ज्यादा हो गया और एक बज गए तो वह खुद यहां पहुंची। स्कूल प्रशासन ने हमें कोई जानकारी नहीं दी। यहां आकर ननद की मौत के बारे में जानकारी हुई।

आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह स्कूल में आग लगने की सूचना पर पीसीआर कॉल मिली थी। इसके बाद कृष्णा नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वहां गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। अग्निशमन विभाग के अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सुबह 11:58 बजे एक छात्रा के स्कूल के भीतर कथित तौर पर खुद को आग लगाने की सूचना मिली थी। हालांकि, चोटों की गंभीरता का आकलन अस्पताल में ही किया जा सकता है। फिलहाल यह बात साफ नहीं हो पाई है कि छात्रा ने इतना घातक कदम क्यों उठाया। हालांकि जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी उम्मीद है यह भी स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल बैग और घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामग्री बरामद की है। यह बात भी सामने आ रही है कि बैग से तीन पेज का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा किन परिस्थितियों में आग की चपेट में आई और घटना के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें