फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नेपाल में अशांति के बीच दिल्ली-काठमांडो बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेपाल में जारी अशांति और छात्र संगठित ‘जेन जी’ आंदोलन के बीच दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली–काठमांडो अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। डीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली–काठमांडो मैत्री बस सेवा भारत और नेपाल के बीच मजबूत रिश्तों का प्रतीक है और यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय भी रही है। फिलहाल हम इसे स्थगित कर रहे हैं। स्थिति सामान्य होने पर सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। दिल्ली–काठमांडो मार्ग पर यह बस 1,167 किलोमीटर की दूरी तय करती है। किराया 2,800 रुपये तय है। सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहती है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को डीटीसी की वोल्वो बसें जबकि मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को नेपाल की मञ्जुश्री यातायत की मार्को पोलो बसें चलती हैं। यह बस सेवा 25 नवंबर 2014 को डॉ. अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल, दिल्ली गेट से शुरू की गई थी। कोविड-19 की पहली लहर के दौरान 23 मार्च 2020 को इसे बंद कर दिया गया था और दिसंबर 2021 में दोबारा शुरू किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जिन यात्रियों ने टिकट बुक किए थे, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें