नई दिल्ली। बिजली चोरी और डिस्कनेक्टेड कनेक्शनों के मामलों को लेकर टाटा पावर-डीडीए 13 सितंबर को लोक अदालत का आयोजन करेगा। यह अदालत दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) की सहयोग से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रोहिणी सेक्टर-13 स्थित सब स्टेशन बिल्डिंग 2/13 में आयोजित होगी। इसका उद्देश्य बिजली चोरी और डिस्कनेक्टेड कनेक्शनों के मामलों का तेजी से निपटारा करना है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अपनी फोटो, पहचान-पत्र और मामलों से संबंधित बिल साथ लेकर आना होगा। उपभोक्ता बिजली चोरी संबंधी मामलों में eac.caretatapower-ddl.com पर ईमेल कर सकते हैं, जबकि डिस्कनेक्टेड कनेक्शन वाले customercaretatapower-ddl.com पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, 19124 हेल्पलाइन नंबर पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। वहीं, कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है, ताकि भविष्य में कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। संवाद