पुलिस ने इस मामले में शुरुआत में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। उनकी तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने पर, अदालत ने गुरुवार को उनकी हिरासत की अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी।
पुलिस ने बाद में आशुतोष को पकड़ा जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और शनिवार को उसे जमानत मिल गई।
20 साल की अंजलि सिंह की उस समय मौत हो गई जब एक कार ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जो उसे सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किमी तक घसीटती चली गई। दिल्ली हिट-एंड-ड्रैग मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि आरोपी कार से उतरे थे और देखा कि कुछ फंस गया है, लेकिन वे फिर भी वाहन चलाते रहे। इस बीच, अदालत ने मामले के सिलसिले में सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अंजलि के घर हुई चोरी
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के कंझावला मामले में कथित तौर पर करन विहार स्थित अंजलि के घर चोरी की वारदात हुई है। रात में अंजलि के घर कोई नहीं था। एक पड़ोसी ने देखा कि घर के बाहर लगा बल्ब बंद है और घर का दरवाजा खुला है। इस पर पड़ोसी ने अंजलि के परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी दी।
परिजनों ने कहा कि पड़ोसियों ने चोरी के बारे में बताया था। घर से सामान गायब है। यह निधि की साजिश है। परिजन का आरोप है कि वह पकड़े जाने के डर से अपना सामान हमारे घर में रखवाना चाह रही है। पुलिस आठ दिन से हर जगह थी लेकिन कल ही क्यों नहीं थी?