फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 53 करोड़ की धोखाधड़ी में दिल्ली का ज्वैलर गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीबीआई ने दिल्ली निवासी ज्वैलर, गिन्नी गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड और उसके पांच निदेशकों को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 53 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कंपनी के साथ-साथ, सीबीआई ने मामले में उसकी गारंटी देने वाली कंपनी एसकेजी डोर्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके दो निदेशकों, बैंक के पैनल अधिवक्ताओं का भी नाम लिया है। 

सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया कि सोने / हीरे जड़ित आभूषणों के विनिर्माण और व्यापार में लगी उक्त उधार लेने वाली कंपनी पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ईस्ट पटेल नगर, नई दिल्ली से नकद ऋ ण की सुविधा और बैंक गारंटी और क्रेडिट सीमा की अतिरिक्त सीमा को पार कर लेने का आरोप है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गारंटी देने वाली कंपनी ने क्रेडिट सुविधाओं के लिए बेची गई संपत्तियों के स्वामित्व विलेख गिरवी रखे थे। उक्त आरोपी (कर्जदार कंपनी) ने कर्ज की रकम नहीं लौटाई और उस को एनपीए घोषित किया गया, जिससे बैंक को 53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें