फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : कर्फ्यू की आड़ में न हो चोरी, पुलिस रही मुस्तैद

Sun, 22 Mar 2020 10:05 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
एक ओर जनता कर्फ्यू को लोगों का अपार समर्थन मिला। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस को चिंता थी कि कहीं कर्फ्यू की आड़ में चोरी की घटनाएं न हो जाएं। इसलिए रविवार को दिनभर यमुनापार दिल्ली में पुलिस गश्त पर रही। गलियों में माइक के जरिए पुलिस ने संदेश दिया कि घरों में आप आराम से रह सकते हैं। हम 24 घंटे आपकी सुरक्षा में तैनात हैं। लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, कृष्णा नगर, मंगल बाजार, विकास मार्ग जगह-जगह पुलिस गश्त करती नजर आई। सड़कों पर यातायात पुलिसकर्मी भी मुस्तैद थे। हालांकि, दिल्ली की सड़कों पर वाहन गायब थे, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर सुरक्षा में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती थी।
विज्ञापन


कई इलाकों में पुलिस लोगों को गुलाब के फूल भेंट किए और कहा कि आप सुरक्षित रहें। घर रहें। कोरोना वायरस से अपना और परिवार का बचाव करें। आपकी सुरक्षा के लिए हम तैनात हैं। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

खुली रही दवा की दुकानें
जनता कर्फ्यू के कारण बाजार भी सुनसान दिखाई दिए, लेकिन दवाईघर जरूर खुले हुए थे, ताकि आपात स्थिति में लोगों को वह उपलब्ध हो सकें। सरकार ने दवा की दुकानें, सब्जी और राशन की दुकानों को खोलने की मंजूरी दी हुई है, लेकिन रविवार को कर्फ्यू के दौरान सिर्फ दवा दुकान ही खुली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें