फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के जेलों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ा

Fri, 09 Apr 2021 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • 23 कैदी हुए कोरोना संक्रमित, सभी का चल रहा है इलाज, जेलों में कोविड नियमों का पालन करवाने में जुटे जेल के अधिकारी
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जेलों में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। 23 कैदी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उसका इलाज चल रहा है। जेल अधिकारी कैदियों में संक्रमण न फैले इसके लिए उपाय करने में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक कैदियों में जागरूकता के साथ साथ टीकाकरण का अभियान भी चल रहा है। अभी तक 175 कैदियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदियों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही मुलाकात पर भी पाबंदी लगा दी गई है। बावजूद बृहस्पतिवार तक 23 कैदी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं जेल सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के जेलों में क्षमता से डेढ़ गुना कैदी बंद हैं। अभी जेलों में 20 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। 

हाल ही में जमानत पर रिहा हुए कैदी फिर से जेल में आने लगे हैं। जिससे कैदियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदियों को जेल में आने से पहले उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाता है। संक्रमित नहीं होने पर ही उन्हें जेल में प्रवेश दिया जा रहा है। लेकिन जिस अनुसार से संक्रमण बढ़ रहा है जेल प्रशासन इसके रोकथाम के उपाय पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें