फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित: बेहद खराब श्रेणी में राजधानी की आबोहवा, छठ पूजा पर घुल सकता है जहर; तीन दिन भारी

Wed, 06 Nov 2024 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार की सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वहीं, आनंद विहार समेत कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम सर्वधिक प्रदूषित रहा।
विज्ञापन
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली की हवा जहरीली रहेगी। मौसमी दशाओं के प्रतिकूल होने से अगले दो दिनों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से पार जाने का अंदेशा है। उधर, मंगलवार को लगातार एक्यूआई 370 से ऊपर, बेहद खराब श्रेणी में रहा। हालांकि, सोमवार की तुलना में आठ अंक की कमी दर्ज की गई। सुबह के समय आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने तकलीफ महसूस की गई। इससे लोगों को दूर का देखने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन

इसके अलावा मंगलवार की सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई। वहीं, आनंद विहार समेत कई इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। एनसीआर में दिल्ली के बाद गुरुग्राम सर्वधिक प्रदूषित रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक छठ पूजा पर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। वहीं, चार नवंबर को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा में पराली जलाने से होने वाले रोजाना औसत योगदान लगभग 23.36 फीसदी रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में अधिक गिरावट होने से दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो जाएगी।

शुक्रवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मंगलवार को हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। बुधवार को हवाएं विभिन्न दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, बृहस्पतिवार को हवाएं विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। शुक्रवार को हवा विभिन्न दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल 4 से 8 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की आशंका है।
विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------373
गुरुग्राम-------298
ग्रेटर नोएडा----291
गाजियाबाद----268
नोएडा-------265
फरीदाबाद-----253
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें