फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: योग के लिए दिल्ली तैयार, 29 जगहों पर होंगे मेगा इवेंट, 730 पार्कों में होगा अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी में 29 प्रमुख स्थानों पर मेगा योग इवेंट आयोजित होंगे, जबकि 730 से अधिक पार्कों को आम लोग योगाभ्यास करेंगे। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

डीडीए की ओर से भी राजधानी के 18 स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और 11 बड़े पार्कों में विशेष योग सत्र आयोजित होगा। द्वारका, साकेत, सीरी फोर्ट, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे प्रमुख खेल परिसरों के साथ स्वर्ण जयंती पार्क, हौज खास पार्क, संजय झील और विजय मंडल पार्क में भी लोगों के लिए योग कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


नीली झील के किनारे योग से पर्यावरण का संदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी वन्यजीव अभयारण्य स्थित नीली झील के किनारे योग करेंगी। इस कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ और स्थानीय निवासी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अभयारण्य में पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी करेंगी। वहीं, उपराज्यपाल के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी योग करेंगे। वहीं नई दिल्ली इलाके में शांति पथ लॉन, लोधी गार्डन, तालकटोरा गार्डन, कर्तव्य पथ, न्यू मोती बाग, संजय झील, पंडारा पार्क और पालिका पार्क में भी बड़े आयोजन होंगे।
विज्ञापन


हर विधानसभा क्षेत्र में योग का आयोजन
दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों के पार्कों और खेल मैदानों में योग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी थी। आज दुनिया के कई देशों में लोग योग के माध्यम से भारत की प्राचीन परंपरा से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें