फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बांसेरा में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 15 जनवरी से, तीन दिन 20 देशों के प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

Sun, 29 Nov 2026 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर आयोजित महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, फ्रांस, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और ट्यूनीशिया समेत कई देशों के पतंगबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
राजधानी में पतंग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वासियों को मकर संक्रांति पर आसमान में देश-विदेश की रंग-बिरंगी और विशालकाय पतंगों का नजारा देखने को मिलेगा। डीडीए की ओर से यमुना किनारे स्थित बांसेरा पार्क में 15 से 17 जनवरी तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का किया जाएगा। इसमें 20 देशों के करीब 50 विदेशी पतंगबाज और देश के सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 54 पतंगबाज हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर आयोजित महोत्सव में ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, फ्रांस, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और ट्यूनीशिया समेत कई देशों के पतंगबाज अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और पुडुचेरी के पतंगबाज भी इसमें शामिल होंगे। विशेषज्ञ पतंगबाज समूह में एक साथ पतंग उड़ाने और हवा में अलग-अलग करतब दिखाने का प्रदर्शन भी करेंगे।

पतंगों के इतिहास और परंपरा से रूबरू होंगे लोग
महोत्सव में पतंगबाजी के इतिहास और अलग-अलग देशों में इससे जुड़ी परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें पारंपरिक कागज की पतंगों से लेकर आधुनिक कलात्मक और खेल प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होने वाली पतंगों तक का सफर दिखाया जाएगा। इसके अलावा दुनिया के विभिन्न देशों में आयोजित पतंग महोत्सवों और रिकॉर्ड बनाने वाली विशालकाय पतंगों की तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महोत्सव के दौरान तीनों शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें