एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने कहा कि सभी के प्रयास से दिल्ली एयरपोर्ट ने यह अनूठी उपलब्धि हासिल की है। यहां स्थायी और पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे के विकास के दौरान यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम करने की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है।
स्काई ट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट पुरस्कार हर साल जारी करता है। यात्री सुविधा का आंकलन करने के बाद इसकी घोषणा की जाती है। हालांकि, इन दिनों इस एयरपोर्ट से यात्री संतुष्ट नहीं है। सोशल मीडिया पर लगातार यात्री प्रवेश और चेकिंग में होने वाली देरी को लेकर असंतोष व्यक्त कर रहे है।