फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में लैंड नहीं कर सकी जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर की फ्लाइट, जाना पड़ा जयपुर; भड़के अब्दुल्ला

Sun, 20 Apr 2025 04:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई और कुछ देर रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन
जयपुर में उमर... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को लेकर जा रहा इंडिगो का विमान पहले दिल्ली में नहीं उतर सका। विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई। हालांकि कुछ देर रुकने के बाद रात 2 बजे फ्लाइट जयपुर से चली और फिर दिल्ली लैंड हुई। 

विज्ञापन

लेकिन जयपुर पहुंचते ही सीएम अब्दुल्ला ने खासी नाराजगी जताई और इसे 'परिचालन अराजकता' करार दिया। उमर ने अपने गुस्से का इजहार X पर कुछ इस तरह से किया- दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी है (मेरी फ्रेंच भाषा के लिए क्षमा करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें