फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hotel Fire: होटल लाइसेंस के लिए लवकेश के कहने पर जय ने दिए थे अपने दस्तावेज, दोनों से आमने-सामने पूछताछ

Wed, 10 Jun 2026 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी जय मिश्रा का कहना है कि उसने मालिक लवकेश बजाज के कहने पर ही लाइसेंस के लिए अपने दस्तावेज उसको सौंपे थे।
विज्ञापन
मालवीय नगर अग्निकांड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में आग लगने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने होटल मालिक लवकेश बजाज और अकाउंट कम मैनेजर जय मिश्रा को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की। दोनों से क्रॉस सवाल किए गए। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया है।

विज्ञापन


आरोपी जय मिश्रा का कहना है कि उसने मालिक लवकेश बजाज के कहने पर ही लाइसेंस के लिए अपने दस्तावेज उसको सौंपे थे। बाद में लवकेश ने ही लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरा करवाया था। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि लवकेश ने टूरिज्म विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से तो लाइसेंस प्राप्त नहीं किया।

मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लवकेश बजाज व जय मिश्रा से होटल के लाइसेंस के अलावा दस्तावेजों, ऑपरेशन और सुरक्षा मानकों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी जय मिश्रा ने खुलासा किया है कि वह पिछले करीब 10 साल से लवकेश के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन


होटल में सबसे ज्यादा उसकी ही 35 हजार रुपये सैलरी थी जय मिश्रा दो शिफ्ट में सुबह और शाम काम करता था। पूरे स्टाफ के ऑपरेशन की उसकी जिम्मेदारी थी। होटल के तमाम दस्तावेजों से लेकर सामान तक की जिम्मेदारी जय मिश्रा के कंधों पर थी। लवकेश ने होटल पूरी तरह उसकी जिम्मेदारी पर छोड़ा हुआ था।

पूछताछ के दौरान जय मिश्रा ने बताया कि अग्निकांड के समय वह होटल के पास ही मौजूद था। सुबह करीब 9.30 बजे वह होटल पहुंचा। बाद में वह होटल के पास कुछ देर रुका। बाद में उसे डर लगा तो वह होटल के पास से चला गया। इस बीच वह घूमता रहा। मोबाइल पर लाइव न्यूज देखकर स्थिति का पता करता रहा।

जब जय मिश्रा को होटल में विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत का पता चला तो वह भाग गया। उसे जब लगा कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी तो उसने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया। बता दें कि 3 जून को मालवीय नगर स्थित हौजरानी के होटल में लगी आग में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें