फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अनोखी बीमारी से पीड़ित थी बच्ची, डॉक्टर ने अंगुली को अंगूठा बना दी राहत

Thu, 23 Aug 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्जरी से पहले (बाएं), सर्जरी के बाद(दाएं)
विज्ञापन

दिल्ली के एक अस्पताल ने ऐसी दुर्लभ सर्जरी की है जिससे एक बच्ची की मुश्किल जिंदगी काफी आसान हो गई है। डॉक्टरों ने बच्ची के अंगुली को ही अंगूठा बना दिया है।

विज्ञापन


दरअसल बच्ची के अंगूठे का सही तरीके से विकास नहीं हो पाया था जिसकी वजह से वह खिलौने से लेकर कोई भी चीज ठीक से नहीं पकड़ पाती थी। उसे अपने रोज के काम करने में भी परेशानी होती थी। लेकिन अब सर्जरी के बाद उसे बहुत सहूलियत है।

दिल्ली के पीएसआरआई अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची की पहली अंगुली की दुर्लभ सर्जरी कर अंगूठे में बदल दिया और जो अंगूठा अविकसित था उसे निकाल दिया। अब बच्ची अपने सारे काम आसानी से कर पा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक लाख नवजातों में से करीब एक को होती है ये बीमारी

- फोटो : amar ujala
पीएसआरआई के ऑर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉक्टर पीपी कोतवाल ने पोलिकाइजेशन प्रक्रिया के तहत चार घंटे के ऑपरेशन के बाद बच्ची के अंगूठे को दोबारा से बना दिया है। बच्ची हाइडोप्लास्टिक थंब के साथ रेडियल क्लब हैंड नामक बीमारी से पीड़ित थी। यह बीमारी एक लाख नवजातों में से करीब एक को होता है। 

डॉक्टर कोतवाल ने बताया, 'बच्ची जैसे-जैसे बड़ी होगी, उसका अंगूठा और उंगलियां भी विकसित होने लगेंगे। सफल ऑपरेशन के बाद उसे अविकसित अंगूठे की बीमारी वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।'

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची का ऑपरेशन किसी चुनौती से कम नहीं था। उन्होंने बताया, 'ऑपरेशन अगर डेढ़ साल की उम्र तक हो जाता है तो यह पूरी तरह सफल रहता है। वहीं उम्र ज्यादा होने पर नए अंगूठे के साथ तारतम्य बिठाने में दिमाग को बहुत परेशानी होती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें