फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : तेज रफ्तार टाटा 407 ने मारी टक्कर, सड़क दुर्घटना में एसीपी की मौत 

Mon, 27 Jul 2020 10:57 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

एनएच-8 पर दिल्ली पुलिस के एसीपी संकेत कौशिक को टक्कर टाटा-407 ने मारी थी। ये टाटा-407 बंद बॉडी की है। इसकी रफ्तार भी काफी तेज थी। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की जांच में हुआ है। हालांकि अभी तक पुलिस को इस टाटा-407 का सुराग हाथ नहीं लगा है और न ही उसका रजिस्ट्रेशन नंबर मिला है। दक्षिण-पश्चिमी जिले की छह एक्सपर्ट टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। 

विज्ञापन


लिस ने धौला कुंआ से लेकर गुरुग्राम तक करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल लिया है, मगर टाटा-407 का सुराग हाथ नहीं लगा है। महिपालपुर में उमराव होटल, धर्मकांटा समेत कई होटलों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। पुलिस को अभी तक ये पता नहीं लगा कि टाटा-407 किस तरफ से आई और किस तरफ गई। 

पुलिस का मानना है कि अगर टाटा 407 गुरुग्राम से आती तो वह सर्विस रोड पर नहीं आती। ऐसे में माना जा रहा है कि टाटा-407 रजोकरी की तरफ से आई होगी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिस जगह पर सड़क दुर्घटना हुई थी वहां पर एनएचएआई के कैमरे लगे हुए हैं। हालांकि उनका कवरेज क्षेत्र घटना स्थल से 20 मीटर दूरी से शुरू होता है। इस कारण टाटा-407 इस कैमरे में कैद नहीं हो पाई। वहीं इन कैमरों की ऊंचाई बहुत ज्यादा है इस कारण किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर कैमरों में कैद नहीं हो पाता। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक चश्मदीद गवाह ने बताया कि टाटा-407 की टक्कर लगने के बाद एसीपी संकेत कौशिक हवा में उछल गए। इसके बाद टाटा-407 ने सड़क पर रखे सीमेंट के बड़े डिवाइडरों को टक्कर मारी जिससे वह गिर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें