फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब गैंग के प्रॉड्यूसर को फिर झटका

Mon, 07 Apr 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सामाजिक कार्यकर्ता और गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंदी फिल्म गुलाब गैंग के निर्माता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता ने फिल्म की डीवीडी व चैनल पर रिलीज करने की योजना बनाई है। याची ने इस पर रोक लगाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

पढ़ें: 21 मई से पहले कोर्ट में हाजिरी लगाएं केजरीवाल

कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्घार्थ मृदुल की खंडपीठ ने फिल्म निर्माता समेत सहारा वन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड को नोटिस जारी कर 24 अप्रैल तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

इससे पहले खंडपीठ ने फिल्म की सात मार्च को होने वाली रिलीज पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। हाईकोर्ट के सिंगल जज ने फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: देख लीजिए, ये रही जयललिता की पूरी फिल्मी कहानी

याची का आरोप है कि उसे व उसके सामाजिक समूह गुलाबी गैंग को फिल्म में गलत रोशनी में व कानून तोड़ने वाले के रूप में दिखाया गया है।

हालांकि फिल्म निर्माता ने आरोपों को खारिज किया है। फिल्म सात मार्च से देशभर में रिलीज हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें