फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली थप्पड़ कांड: मंत्री प्रवेश वर्मा मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

Thu, 08 Oct 2026 01:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। न्यायमूर्ति सचिन दत्त ने पुलिस को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड पर हाईकोर्ट का रुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ता साहिब सिंह को थप्पड़ मारने के आरोप से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। न्यायमूर्ति सचिन दत्त ने मामले की सुनवाई करते हुए पुलिस को अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति बताने वाली रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन


क्या है दिल्ली का थप्पड़ कांड
आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल पूछ रहे एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। आप नेता भाजपा पर लगातार हमलावर रहे। वहीं आज दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें