सुनवाई के दौरान अदालत को सूचित किया गया कि एसएचओ रानी बाग और अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पर पीठ ने उक्त कार्यवाही संबंधी रिकार्ड को पेश करने का आदेश देते हुए सुनवाई 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।
अदालत ने उक्त आदेश जनसेवा सोसाइटी द्वारा दायर याचिका पर दिया। याचिका में अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना की कार्रवाई करने की मांग की गई थी। कहा गया कि पेड़ों की कटाई व छंटाई पर रोक लगाने के संबंध में हाईकोर्ट ने 29 मई 2023 को आदेश पारित किया था। हालांकि, इसके बावजूद रानी बाग थाने में पेड़ों की कटाई की गई।