फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आप विधायक अमानतुल्ला खान को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को किया खारिज

Mon, 11 Mar 2024 04:41 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले उनकी पिछली जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
आप विधायक अमानतुल्ला खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट से आप विधायक अमानतुल्ला खान को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने आप विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले उनकी पिछली जमानत याचिका ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दी थी। बता दें कि वक्फ बोर्ड में मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए कथित गड़बड़ी को लेकर अमानतुल्ला के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है। इसी मामले ईडी ने उन्हें जांच के लिए बुलाया था। 

विज्ञापन


आरोप लगाया गया है कि अमानतुल्ला खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से विभिन्न लोगों की भर्ती की। ईडी ने आरोप लगाया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती से नकद में बड़ी रकम अर्जित की और उसे अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें