अपनी शिष्या से दुष्कर्म के मामले में फंसे शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पीड़िता की याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
बता दें कि पीड़िता ने पुलिस पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। इस पर हाईकोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी।
मालूम हो कि दाती महाराज की एक शिष्या ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ राजस्थान के पाली आश्रम में और दिल्ली में भी दुष्कर्म किया है।