दिल्ली हाईकोर्ट ने सर्विस चार्ज से संबंधित अपने निर्देशों का पालन न करने पर रेस्तरां और होटल एसोसिएशन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस जुर्माने का भुगतान उपभोक्ता मामलो के विभाग भारत सरकार को किया जाना है। दिशा निर्देश जारी होने के बाद से सर्विस चार्ज के खिलाफ नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर चार हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।
दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में नेशनल रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया को सर्विस चार्ज के नियमों को नहीं मानने पर प्रत्येक को एक लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है।