दिल्ली उच्च न्यायालय से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को झटका लगा है। अदालत ने पीड़िता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने पिता की हिरासत में मौत के मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और छह अन्य को दी गई सजा बढ़ाने की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने अपील को सुनवाई में देरी के आधार पर खारिज कर दिया।