फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : हैलो...मैं बवाना का बदमाश बोल रहा हूं- यू-ट्यूबर से मांगे 13 करोड़, रंगदारी न देने पर हत्या की धमकी

Sun, 13 Apr 2025 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बदमाश ने पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन पीड़ित ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल की तरफ से 12 किला जमीन का हिस्सा मिलने की जानकारी मिलते ही बवाना इलाके के एक बदमाश ने यू-ट्यूबर से 13 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। बदमाश ने पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी, लेकिन पीड़ित ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए बदमाश को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बवाना निवासी विशाल उर्फ कात्या के रूप में हुई है। गिरफ्तार बदमाश पर एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि उसका भाई बवाना थाने का घोषित बदमाश है।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन ने बताया कि यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले एक शख्स ने 10 अप्रैल को बवाना थाना पहुंचकर बदमाश की धमकी मिलने की शिकायत की। उसने बताया कि करीब 11 महीने पहले उसने प्रेम विवाह किया था। छह साल पहले उसके ससुर का निधन हो गया था।
विज्ञापन


उसके ससुर के पास काफी संपत्ति थी, जिसे बाद में उनकी दो बेटियों, दो बेटों और पत्नी में बांट दिया गया था, जिसमें उसे (पीड़ित) और उसकी पत्नी को 12 किला जमीन का हिस्सा मिलने वाला था।

पीड़ित ने बताया कि 9 अप्रैल को वह बवाना में मौजूद था। रात 8.30 बजे उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम विशाल उर्फ कात्या बताया। कॉलर ने कहा कि वह बवाना का बदमाश है। पीड़ित ने बताया कि बदमाश को उसके ससुराल से मिलने वाली संपत्ति के बारे में जानकारी थी।

उसने बताया कि एक किला की कीमत 35 करोड़ है। उसने पीड़ित से 13 करोड़ की रंगदारी मांगी और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर वह लगातार फोन करता रहा। पीड़ित के पांचवीं बार फोन उठाने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

थाना प्रभारी रजनी कांत के नेतृत्व में पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने आरोपी के फोन की जांच कर उसकी पहचान करने के बाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से जबरन वसूली के लिए कॉल करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि उसे जब पीड़ित के संपत्ति मिलने की जानकारी मिली तो उसने उसे धमकाकर उगाही करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें