फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्येंद्र जैन की तबीयत में सुधार, 72 घंटों से बिना ऑक्सीजन के स्थिर

Thu, 25 Jun 2020 05:50 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जैन पहले से बेहतर हैं और जल्दी रिकवरी कर रहे हैं। वे 72 घंटों से बिना ऑक्सीजन के स्थिर हैं। सत्येंद्र जैन की सभी रिपोर्ट सामान्य और पहले से बेहतर हैं।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। सत्येंद्र जैन 17 जून को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

उनके कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून को प्लाज्मा थेरेपी के बाद से उनकी तबीयत पहले से बेहतर है। प्लाज्मा थेरेपी का जैन की तबीयत पर साकारात्मक असर पड़ा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 17 जून को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सत्येंद्र जैन को पहले पूर्वी दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके फेफड़ों में इंफेक्शन बढ़ गया, जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा था। इसके बाद उन्हें साकेत के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें