फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एलजी के एक्शन पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का पलटवार, ओएसडी को सस्पेंड करने से जुड़ा है मामला

Wed, 29 May 2024 05:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निजी नर्सिंग होम के अनियमित और अवैध पंजीकरण में कथित संलिप्तता के लिए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के ओएसडी डॉ. आरएन दास के निलंबन को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राजभवन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई करते हुए  स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी आरएन दास को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा।

विज्ञापन


राजभवन की ओर से जारी आदेश
आदेश में कहा गया है कि जिस अवधि में यह आदेश लागू रहेगा, उस अवधि के दौरान डॉ. आर.एन सस्पेंड रहेंगे। आदेश में कहा गया है कि दास अपने निलंबन की अवधि के दौरान अवकाश वेतन के बराबर राशि पर निर्वाह भत्ते के हकदार होंगे, जो उन्होंने मिल रहा है। यह आदेश दिल्ली के राजभवन से जारी हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके ऊपर कार्रवाई की है। आईएएस अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर की सिफारिश पर कार्रवाई हुई है।

सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर साधा निशाना

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ओएसडी को निलंबित करने पर उपराज्यपाल पर हमला बोला है। उनका आरोप है कि विभाग का काम ठप करने की मंशा से जानबूझकर अधिकारियों को निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल इस बात से परेशान हैं कि एक घंटे के भीतर मंत्री के कार्यालय से उनकी चिट्ठी का जवाब कैसे दे दिया जाता है। एक साल के भीतर मेरे कार्यालय से लगभग सभी सलाहकारों, फेलो व ओएसडी को निकाल दिया गया है। अब अधिकारियों पर कोई न कोई मुकदमा चलाने की कोशिश की जा रही है। उपराज्यपाल चाहते हैं कि मंत्री के कार्यालय को बिल्कुल खाली कर दिया जाए। जांच के नाम पर अप्रत्यक्ष रूप से सरकार के कामों में बाधा डालने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें