फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सिग्नेचर कर अकाउंट से निकाले 15 लाख, सीसीटीवी में कैद हुअा चोर

Sat, 14 Jul 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक गड़बड़ी
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट के एक वकील की मां के बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपए गायब हो गए। बताया जा रहा है कि वकील अपने परिवार समेत बाहर घूमने गया था लेकिन जब वह वापस लौटा तो उनकी मां का बैंक अकाउंट खाली मिला।

विज्ञापन


इसके बारे में जब बैंक से जानकारी लेने पहुंचा तो पता चला कि पिछले 3 दिनों में उनके लॉकर में रखी चेकबुक के जरिए 15 लाख रुपए निकाले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी, शक के आधार पर कुछ कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद वकील के साथ काम करने वाले राजू मौर्य नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि नकली चाबी के जरिए लॉकर खोला और चेकबुक चुरा ली। इसके बाद महिला का फर्जी हस्ताक्षर कर पैसे निकाल लिए। उधर शिकायतकर्ता ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था, जहां उसे जानकारी मिली कि बैंक अकाउंट से पैसे कट रहे हैं। वापस लौटा और इसकी शिकायत पुलिस और बैंक में की।
विज्ञापन


पुलिस ने जब बैंक के सीसीटीवी की जांच की तो राजू पकड़ा गया। पुलिस को शक है कि इस मामले में उसकी मदद कई लोगों ने की है, जिसमें बैंक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें