दिल्ली उच्च न्यायालय ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में कथित धोखाधड़ी से जुड़े पीएमएलए मामले में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह को जमानत दी। उच्च न्यायालय ने शिविंदर सिंह को एक करोड़ रुपये की निजी जमानत राशि और परिवार के सदस्यों द्वारा 25-25 लाख रुपये के दो मुचलके जमा कराए जाने का निर्देश दिया।
उच्च न्यायालय ने ईडी के जांच अधिकारी को आव्रजन ब्यूरो से शिविंदर सिंह के नाम पर एलओसी खोलने का आग्रह करने को कहा ताकि वह गोपनीय तरीके से बाहर ना जा सकें ।