फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली के पास है जरुरत से ज्यादा बिजली, तलाश है खरीददार की'

Tue, 28 Jun 2016 02:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली के पास ज़रूरत से ज़्यादा बिजली है और दिल्ली सरकार उसको बेचने के लिए खरीदार तलाश कर रही है। ये बात हम नहीं खुद दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कही है।
विज्ञापन


जैन से जब पूछा गया कि खबर आ रही है कि दिल्ली सरकार बिहार को बिजली बेचने की तैयारी में है, तो सत्येंद्र जैन ने ये बात कही। ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने पत्रकारों से हुई एक बातचीत में बताया कि , 'हम पूरे देश को बिजली बेचने को तैयार हैं लेकिन कोई लेने को तैयार नहीं है।'

जैन ने आगे कहा कि‌, 'हमारे पास अतिरिक्त बिजली है जितनी ज़रूरत है उससे काफी ज़्यादा बिजली है। जो बिजली खरीद सौदे किए गए हैं वो बहुत महंगे हैं इसलिए जो भी देश में लेने को तैयार हैं हम सबको देने को तैयार हैं।'
विज्ञापन


जैन ने बताया कि सभी राज्यों को ख़त लिखे गए हैं जिसको भी बिजली चाहिए आप आज मांगिये हम कल बिजली दे देंगे। दिल्ली में हमारे पास 1500-2000 मेगावाट बिजली फ़ालतू है।

सत्येंद्र जैन से जब पूछा गया कि दिल्ली में लोग बिजली कटौती से परेशान है ऐसे में कैसे दिल्ली दूसरे राज्यों को बिजली बेचने की सोच रहा है? सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि 'दिल्ली में बिजली की कमी बिलकुल नहीं है, लोकल फाल्ट की वजह से दिक्कत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें