दिल्ली में बारिश होने से जगह जगह जल जमाव हो जा रहा है। जिससे जनता से लेकर सरकार तक दोनों परेशान हो रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से कहा कि मिंटो पुल के नीचे बाढ़ का पानी की फोटो अखबार में देखकर लगता ही नहीं है कि यह दिल्ली है। यह एक जनजातीय क्षेत्र की तरह लग रहा था जब हमने मिंटो रोड से लोगों को रेश्क्यू करके बचाया गया था। चलो व्यवस्थित हो जाते हैं। हमें एक योजना चाहिए। इसका जिम्मेदार कौन है?
दिल्ली सरकार के वकील ने याचिका दायर कर इसका जवाब दिया है, कि मौजूदा दिल्ली में जल निकासी डिजाइन ठीक नहीं है, इसलिए हर तरफ जल जमाव हो जा रहा है। जिसके जवाब में कोर्ट ने पूछा है कि क्या हम उसे ठीक कर सकते हैं? दिल्ली उच्च न्यायालय ने इससे पहले भी शहर में जल जमाव के मामले को संज्ञान लिया था।