फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमान पर कामः दिल्ली सरकार 20 जून तक तैयार करेगी 15 हजार बेड

Fri, 12 Jun 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली सरकार का बेशक 30 जून तक 15 हजार कोविड बेड की जरूरत होने का अनुमान है, लेकिन सरकार 20 जून तक इतने बिस्तर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


इसके लिए बैंक्वेट हॉल, होटल, मोटल समेत खेल के मैदानों तक में कोविड का बुनियादी ढांचा तैयार हो रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को बताया कि जिस तरह से दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, उससे 30 जून तक 15,000 बेड की जरूरत होने का अनुमान है। 

दिल्ली सरकार के पास अभी 11000 कोविड बेड हैं। फिलहाल 90 निजी अस्पतालों और दिल्ली सरकार के 5 कोविड अस्पतालों में कोरोना वायरस का इलाज हो रहा है। अब आगे सरकार की योजना है कि 20 जून तक 15000 बेड तैयार कर लिए जांए। 
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण  की बैठक  में सोमवार को फैसला किया गया था कि होटल, मोटल, बैंक्वेट हॉल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स समेत बड़े मैदानों में कोविड बेड बनाए जाएंगे। इस दिशा में जिला प्रशासन की तरफ से काम भी शुरू हो गया है। 

तयशुदा योजना के तहत तैयारी पूरी कर ली जाएगी। सत्येंद्र जैन ने बताया कि 15 जून तक करीब सात हजार बिस्तर भर जाएंगे। वहीं, 20 जून तक 15,000 बिस्तरों पर मरीज होंगे। सरकार अभी 30 जून की तैयारी कर रही है। हम 20 जून तक 15,000 बिस्तरों की व्यवस्था करेंगे और 15 जुलाई का लक्ष्य 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार सभी को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए ईमानदार प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें