फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के रात का कर्फ्यू लगाने की संभावना नहीं, नवंबर की शुरुआत के बाद संक्रमण दर में  55 फीसदी की गिरावट 

Tue, 01 Dec 2020 09:54 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 की संक्रमण दर में गिरावट आने के बाद अब ऐसी संभावना नहीं है कि दिल्ली सरकार रात का कर्फ्यू लगाएगी। इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि दिल्ली में संक्रमण दर में नवंबर की शुरुआत के बाद से करीब 55 फीसदी की गिरावट आई है तथा अगले दो सप्ताहों में इसमें और कमी आएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में संक्रमण दर सात नवंबर के 15.26 फीसदी से घटकर 7.35 फीसदी पर आ गई है । कल दिल्ली में 3726 नए मामले आए और संक्रमण दर 7.35 फीसद रही। पिछले सप्ताह दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय में कहा था कि वह तीन से चार दिनों में यह तय करेगी कि राजधानी में कोविड-19 के प्रसार को थामने के लिए रात का कर्फ्यू लगाया जाए या नहीं।

सरकार के सूत्र ने कहा कि  कर्फ्यू लगाने के बारे में सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने का संबंध संक्रमण दर से है। चूंकि संक्रमण दर में काफी गिरावट आई है यानी संक्रमण कम हो रहा है, ऐसे में ऐसी संभावना कम है कि सरकार रात के कर्फ्यू का पक्ष लेगी। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने 25 नवंबर को जारी अपने दिशा-निर्देशों में का था कि राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश अपने आकलन के आधार पर कोविड-19 के प्रसार के रोकथाम के लिए रात के कर्फ्यू जैसी स्थानीय पाबंदियां लगा सकती हैं। वैसे जब जैन से दिल्ली में रात के कर्फ्यू की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम नजर रख रहे हैं कि क्या कदम उठाया जाना है। हम देखेंगे कि संक्रमण दर गिरती है या पलटती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें